अयोध्या : कलम दवात व भगवान चित्रगुप्त का किया सामूहिक पूजन
अमृत विचार, रुदौली/ अयोध्या। रुदौली के सुनवा स्थित मां कामाख्या धाम में कायस्थ सभा ने सामूहिक कलम-दवात व भगवान चित्रगुप्त महाराज का पूजन आयोजित किया। कलम दवात की पूजा के पश्चात कायस्थ सभा के संरक्षक गोपाल नारायण खरे ने एक छात्रा को साइकिल भी भेंट की। चित्रांश सेवा ट्रस्ट अयोध्या से आए बतौर मुख्य अतिथि …
अमृत विचार, रुदौली/ अयोध्या। रुदौली के सुनवा स्थित मां कामाख्या धाम में कायस्थ सभा ने सामूहिक कलम-दवात व भगवान चित्रगुप्त महाराज का पूजन आयोजित किया। कलम दवात की पूजा के पश्चात कायस्थ सभा के संरक्षक गोपाल नारायण खरे ने एक छात्रा को साइकिल भी भेंट की।
चित्रांश सेवा ट्रस्ट अयोध्या से आए बतौर मुख्य अतिथि केसी श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कायस्थ विचार फाउंडेशन के महामंत्री बीपी श्रीवास्तव, अध्यक्ष कायस्थ धर्मसभा सतीश सहाय व कायस्थ सभा रुदौली के अध्यक्ष अरविन्द व्यास ने भगवान चित्रगुप्त का पूजन किया।
कायस्थ महासभा के संरक्षक राजेश श्रीवास्तव ने संगठन को मजबूत करने के साथ ही कायस्थ समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। कायस्थ सभा के संरक्षक देवेन्द्र चरण खरे, गोपाल नारायण खरे, प्रमोद निगम, राजेश श्रीवास्तव, कायस्थ सभा के अध्यक्ष अरविंद व्यास, कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, महामंत्री सौरभ श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या : अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण को लेकर प्राधिकरण ने बांध रखे हैं हाथ
