Bigg Boss 16: गौतम की गोद में बैठकर सौंदर्या ने किया KISS, अब्दु को आई शर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बिग बॉस 16 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो आ गया है। आने वाला एपिसोड में कपल प्यार और रोमांस करते नजर आने वाले हैं। घर में प्यार और रोमांस की हवाएं बहनें लगी हैं। बिग बॉस शो जैसे- जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे ही सौंदर्या शर्मा और गौतम विज का रिश्ता हर …

मुंबई। बिग बॉस 16 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो आ गया है। आने वाला एपिसोड में कपल प्यार और रोमांस करते नजर आने वाले हैं। घर में प्यार और रोमांस की हवाएं बहनें लगी हैं। बिग बॉस शो जैसे- जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे ही सौंदर्या शर्मा और गौतम विज का रिश्ता हर गहरा होता जा रहा है। दोनों की नजदीकियां भी बढ़ने लगी हैं। सौंदर्या और गौतम कैमरे के सामने ही रोमांटिक हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:-फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज डेट टली, डायरेक्टर ओम राउत ने बढ़ाई तारीख

कैमरे के सामने रोमांटिक हुए सौंदर्या-गौतम
बिग बॉस का नए प्रोमो में सौंदर्या शर्मा और गौतम एक दूसरे संग कैमरे के सामने ही रोमांटिक होते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सौंदर्या अपने बॉयफ्रेंड गौमत विज की गोद में बैठी हुई नजर आ रही हैं। दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं।

अब्दु को आई शर्म
घर में अगर किसी का प्यार परवान पर है तो वो है सौंदर्या और गौतम। दोनों का रोमांस और नजदीकियां बढ़ती जा रही है। वहीं सौंदर्य और गौतम की बढ़ती नजदीकियां देखकर अब्दू रोजिक को भी शर्म आ जाती है।

बाथरूम में Kisses चल रही
सौंदर्या और गौतम का रोमांस देख अब्दू का दिल भी धड़कने लगता है।अब्दू दूसरे रूम में बैठे शिव से कहते हैं कि बाथरूम में Kisses चल रही है। वहीं अब्दू, शिव के साथ बैठकर खूब मजे लेते हैं। अब्दु गौतम और सौंदर्या और गौतम की नकल उतारते नजर आते हैं लेकिन उनको को शर्म आने लगती है। शिव से शरमाते हुए अब्दु कहते हैं- मेरे मम्मी-पापा देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें:-सीएम शिंदे बोले- मुंबई और ठाणे के बीच फिल्म सिटी की योजना बना रही है महाराष्ट्र सरकार

 

संबंधित समाचार