सांसद सुरेश कश्यप बने हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शिमला के सांसद सुरेश कुमार कश्यप को पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सुरेश कश्यप को भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व सैनिक सुरेश …

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शिमला के सांसद सुरेश कुमार कश्यप को पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सुरेश कश्यप को भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व सैनिक सुरेश कश्यप ने डॉ. राजीव बिन्दल का स्थान लिया है जिन्होंने स्वास्थ्य विभाग के एक घोटाले में नाम आने के बाद मई में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

सुरेश कश्यप ने लोक प्रशासन में एम फिल, अंग्रेजी एवं पर्यटन प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि, जनसंपर्क में स्नातकोत्तर डिप्लोमा तथा बी एड की उपाधियां हासिल की हैं। वह 2013 में पहली बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे और मई 2019 में पहली बार शिमला से संसद पहुंचे हैं।

संबंधित समाचार