अयोध्या : आवाम की बेहतरी के लिए संस्कृति कर्मियों से आगे आने का आह्वान
अमृत विचार, अयोध्या। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) की जनपद इकाई का जिला सम्मेलन सोमवार को प्रेस क्लब में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अवाम की बेहतरी के लिए जहां संस्कृति कर्मियों को आगे आने का आह्वान किया। वहीं समाज में धर्म व जाति के नाम पर विभाजन के प्रति चिंता व्यक्त …
अमृत विचार, अयोध्या। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) की जनपद इकाई का जिला सम्मेलन सोमवार को प्रेस क्लब में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अवाम की बेहतरी के लिए जहां संस्कृति कर्मियों को आगे आने का आह्वान किया। वहीं समाज में धर्म व जाति के नाम पर विभाजन के प्रति चिंता व्यक्त की गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामतीर्थ पाठक ने की। इसके पहले सम्मलेन का उद्घाटन करते हुए प्रसिद्ध आलोचक एवं लेखक डॉ. रघुवंश मणि ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संस्कृति कर्म विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में संस्कृति कर्म सत्ता वर्चस्व के विरुद्ध होना चाहिए। हिंदी के प्रसिद्ध लेखक-कवि स्वप्निल श्रीवास्तव ने कहा कि सत्ता द्वारा झूठ को सत्य के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।
प्रगतिशील लेखक संघ के मोतीलाल तिवारी ने कहा कि अपनी संस्कृति को सर्वश्रेष्ठ मानने की धारणा से टकराव पैदा होता है। कम्युनिस्ट पार्टी के सूर्यकांत पाण्डेय ने यह बताया कि दक्षिणपंथ सभी जनतांत्रिक संस्थाओं पर हावी होता जा रहा है।
संविधान को कमजोर बनाने का प्रयास हो रहा है। इप्टा सचिव आरडी आनंद ने कहा कि पूंजीवादी संस्कृति उद्योग इसका उद्ेश्य होता है, मगर वह जीवन में प्रभावकारी होता है। व्यंगकार जसवंत अरोरा ने कहा कि आज के दौर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता समाप्त हो रही है। कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री अशोक कुमार तिवारी ने बाजार के संस्कृति पर पड़ते प्रभाव को रेखांकित किया और बताया कि वर्तमान में बाजार द्वारा ही उपलब्धतायें संस्कृति के रूप में परोसी जा रही हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कामरेड रामतीर्थ पाठक ने शुभ्रदीप चक्रवर्ती की चर्चा करते हुए कहा कि इप्टा को धर्म और राजनीति के विरुद्ध लोकग्राही नाटक प्रस्तुत करने चाहिए। कार्यक्रम के अंत में साहित्य के जाने माने आलोचक डॉ मेनेजर पाण्डेय एवं कम्युनिस्ट कार्यकर्ता इर्तिजा के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया।संचालन अयोध्या प्रसाद तिवारी ने किया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से संपूणार्नंद बागी, अवधराम यादव, राम नयन मिश्र, रामजी राम यादव, अनिरुद्ध मौर्य, शांति मौर्य, पूनम कुमारी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या : प्रधानाचार्या से सरेराह हैंड पर्स छीनने की कोशिश
