बहराइच: गला दबाकर हुई थी विवाहिता की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के सिरौली गांव निवासी विवाहिता की दो नवंबर को गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। जबकि ससुराल के लोग करंट लगने से मौत की बात कर रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरा मामला बदल गया। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया …

बहराइच। जिले के सिरौली गांव निवासी विवाहिता की दो नवंबर को गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। जबकि ससुराल के लोग करंट लगने से मौत की बात कर रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरा मामला बदल गया। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।

सोमवार को पुलिस ने दहेज हत्या में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरौली के मजरा चमारनपुरवा मीरा (25) की दो नवंबर को दहेज के लिए गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतक महिला के पिता राम मिलन की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पति निरंजन, सास शांति देवी और ससुर भूसैली उर्फ रामनाथ को उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह, फिरोज, रविंद्र चौधरी और महिला सिपाही उपमा सिंह ने गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हुई गिरफ्तारी
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि जिस दिन विवाहिता की मौत हुई थी। उस दिन परिवार के लोग करंट लगने से मौत की बात बता रहे थे। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला पर दबाव के निशान मिले है। जिस पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:-दक्षिणी ईरान में सैनिक ने की एक सहकर्मी और तीन पुलिसकर्मियों की हत्या

संबंधित समाचार