लखनऊ: भाषा विश्विद्यालय विद्यार्थियों ने देखा दुग्ध उत्पादन प्लांट, क्वालिटी लैब को भी किया चेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनबी सिंह के निर्देश पर जैवप्रौद्योगिकी विभाग के विद्यार्थियों ने लखनऊ की पराग दुग्ध डेरी का भ्रमण किया। इस विद्याार्थियों के साथ अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के निदेशक प्रो एस के त्रिवेदी भी शामिल हुए। इस दौरान पराग डेरी प्रबंधन ने विद्यार्थियों को सभी …

अमृत विचार लखनऊ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनबी सिंह के निर्देश पर जैवप्रौद्योगिकी विभाग के विद्यार्थियों ने लखनऊ की पराग दुग्ध डेरी का भ्रमण किया। इस विद्याार्थियों के साथ अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के निदेशक प्रो एस के त्रिवेदी भी शामिल हुए। इस दौरान पराग डेरी प्रबंधन ने विद्यार्थियों को सभी प्लांट्स का भ्रमण कराया। यहां विद्यार्थियों ने दूध, पनीर, घी, दही इत्यादि के बनने की प्रक्रिया को समझा।

इस प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों के विषय मे बाजपेयी ने विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने डेरी के क्वालिटी कंट्रोल लैब को बहुत सराहा और वहां कार्य सीखने की उत्सुकता भी दिखाई।
यह भ्रमण विश्विद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से विभाग की सह आचार्य डॉ ममता शुक्ला तथा प्लेसमेंट सेल की सदस्य निधि सोनकर की ओर से आयोजित किया गया। विभाग के इंचार्ज सहायक आचार्य डॉ नदीम अंसारी एवं डॉ मानवेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस भ्रमण में लगभग 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। पराग द्वारा विद्यार्थियों को प्लांट में इंटर्नशिप के लिए भी आमंत्रित किया गया।

ये भी पढ़े:- भाषा विश्वविद्यालय और अम्बेडकर विश्वविद्यालय मिलकर देंगे शोध को बढ़ावा, दोनों संस्थानों ने किया एमओयू

संबंधित समाचार