अयोध्या: सुशील मिश्र अध्यक्ष व अजीत चतुर्वेदी बने मंत्री
अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को एमएलएमएल इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुआ। बजरंग बहादुर सिंह के पर्यवेक्षण में चुनाव अधिकारी विजय प्रकाश मिश्र व साहयक चुनाव अधिकारी नीरज पाण्डेय की देखरेख में हुए चुनाव में सुशील कुमार मिश्र को अध्यक्ष और अजीत कुमार चतुर्वेदी को मंत्री चुना गया। …
अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को एमएलएमएल इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुआ। बजरंग बहादुर सिंह के पर्यवेक्षण में चुनाव अधिकारी विजय प्रकाश मिश्र व साहयक चुनाव अधिकारी नीरज पाण्डेय की देखरेख में हुए चुनाव में सुशील कुमार मिश्र को अध्यक्ष और अजीत कुमार चतुर्वेदी को मंत्री चुना गया। इसके अलावा चक्रधर पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार सिंह व अंकित पाण्डेय कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गये।
वहीं उपमंत्री पद के लिए शिव बालक पाण्डेय व सर्वेश कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर सियाराम, संगठन मंत्री के लिए आलोक कुमार पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार सिंह व नंद कुमार यादव, प्रचार मंत्री पद पर नरेन्द्र कुमार, सह प्रचार मंत्री के लिए जीतेन्द्र कुमार चुने गये। धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा ज्ञान प्रकाश सिंह, अमित पाण्डेय, राम धीत, रमेश प्रताप सिंह, पारसनाथ यादव, पवन कुमार यादव तथा वेद प्रकाश मिश्र सदस्य कार्यकारिणी निर्वाचित हुए।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: छात्रसंघ चुनाव कराने को लामबंद हुए छात्र नेता, मांग को लेकर सौपेंगे ज्ञापन
