आज का राशिफल। 08 नवंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। समाज में आपकी छवि काफी मजबूत होगी। आयात-निर्यात के व्यवसाय से आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपको काफी काम आने वाली है। वृष आज माइग्रेन के रोगियों को आज धूल और धूप से बचना चाहिए। योग और अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि …

मेष

आज प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। समाज में आपकी छवि काफी मजबूत होगी। आयात-निर्यात के व्यवसाय से आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपको काफी काम आने वाली है।

वृष

आज माइग्रेन के रोगियों को आज धूल और धूप से बचना चाहिए। योग और अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको पुराने सम्पर्कों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी की भी गारंटी आपको नहीं लेनी चाहिए।

मिथुन

आज विदेश से शिक्षा और नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ है। प्रेमी जन को आप काफी समय देंगे। परिवार की समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में नई योजना बना सकते हैं।

कर्क

आज शोधकार्यों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। अनजान व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास न करें। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह

आज परिजनों से आप विशेष महत्व की अपेक्षा रखेंगे। समझदारी से दूसरों की भावनाओं को भी समझें। बॉस का व्यवहार आपको दुःख पहुंचा सकता है। धर्म-चिंतन और अनुष्ठानों में आपकी रुचि हो सकती है।

कन्या

आज शुभचिन्तक आपकी कमियों को गिना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको नई-नई उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी कार्य रुक सकते हैं। समाज में आपको परेशानी उठानी पड़ेगी। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा।

तुला

आज घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। शेयर मार्केट में बहुत बड़ा निवेश करने से पहले सावधानी रखनी चाहिए। आपकी दबी हुई प्रतिभा लोगों के सामने निखर कर आयेगी। आपको व्यवसाय में बड़ा लाभ मिल सकता है।ि

वृश्चिक

आज निम्न रक्तचाप के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। दूसरों के मन की बातें आप समझ लेंगे। किसी विशेष मुद्दे को लेकर मित्रों से झगड़ा हो सकता है। बदलते मौसम को लेकर अपना बचाव करें। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है।

धनु

आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। घर का वातावरण अशान्ति भरा हो सकता है। आप अपने लक्ष्य को लेकर थोड़े कन्यूज़ हो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप थोड़े चिन्तित रहेंगे।

मकर

आज व्यापार में कर्ज न लें वरना चुकाने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। भाग्य आपके पक्ष में रहने वाला है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। वाहन में खराबी आ सकती है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कुंभ

आज अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहने वाले हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने की सम्भावना प्रबल है। कार्यक्षेत्र में आज आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

मीन

आज सामाजिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व करेंगे। आपको सबके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। सन्तान के भविष्य की चिन्ता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होगा। आपको आलस्य से बचना चाहिये।