फूड प्वाइजनिंग : आठ साल के बच्चे की मौत, एक हफ्ते से केजीएमयू में था भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील के गौरा गांव में फूड प्वाइजनिंग से ग्रस्त आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। हफ्ते भर पहले उसे मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया था। हालत स्थिर होने पर सीएमओ की लताड़ पर बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो …

अमृत विचार, लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील के गौरा गांव में फूड प्वाइजनिंग से ग्रस्त आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। हफ्ते भर पहले उसे मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया था। हालत स्थिर होने पर सीएमओ की लताड़ पर बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

बता दें कि केजीएमयू में भर्ती अमन उर्फ सनी (08) ने मंगलवार की सुबह चार बजे दम तोड़ दिया। अमन की मौत से घर में कोहराम मच गया। जब यह सूचना प्रशासनिक अमले तक पहुंची मोहनलालगंज एसडीएम हनुमान प्रसाद भी गौरा गांव पहुंचे। गौरतलब है कि 31 अक्टूबर को एक बर्थडे पार्टी में शामिल हुए सैंकड़ो लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए थे।

बर्थडे पार्टी में खाना खाने के बाद 90 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। जबकि 20 से ज्यादा लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज से बलरामपुर और सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : जन्मदिन की पार्टी में दावत खाकर 26 लोग बीमार

संबंधित समाचार