अयोध्या: पति ही कर रहा था मानसिक उत्पीड़न, एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बीकापुर/ अयोध्या। बीकापुर सर्किल के तारुन थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव निवासी महिला ने अपने पति पर ही धोखा, साजिश, आर्थिक, शारीरिक सहित मानसिक उत्पीड़न करने की शिकायत पुलिस से की है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। तारुन थाना क्षेत्र की निवासिनी महिला का …

अमृत विचार, बीकापुर/ अयोध्या। बीकापुर सर्किल के तारुन थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव निवासी महिला ने अपने पति पर ही धोखा, साजिश, आर्थिक, शारीरिक सहित मानसिक उत्पीड़न करने की शिकायत पुलिस से की है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

तारुन थाना क्षेत्र की निवासिनी महिला का आरोप है कि 5 वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के मंगापुर गांव निवासी आनंद सिंह उर्फ राज ने अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी की थी। शादी करने के बाद पति के साथ कुछ वर्षों तक ठीक-ठाक जीवन यापन चलता रहा। इसी दौरान महिला गर्भवती हो गई और आरोपी पति ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। जब महिला ने घर जाने की जिद की तो आरोपी ने अपने घर ले जाने से इंकार कर दिया और कहा कि तुम न मुझे पहले पसंद थी और न मेरे परिवार वालों को ही पसंद थी।

इसकी शिकायत महिला ने थाने की पुलिस ने किया तो थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें-हल्द्वानी: जंगल में साधु का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

संबंधित समाचार