मुरादाबाद के मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह को हटाने की मांग, सपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी (सपा) ने चुनाव आयोग से रामपुर विधानसभा सीट पर स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से उपचुनाव कराने के लिये मुरादाबाद के मंडलायुक्त को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल को मंगलवार को दिए …

लखनऊ/मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी (सपा) ने चुनाव आयोग से रामपुर विधानसभा सीट पर स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से उपचुनाव कराने के लिये मुरादाबाद के मंडलायुक्त को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल को मंगलवार को दिए गए ज्ञापन में रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पांच दिसम्बर को होने वाले उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त तरीके से सम्पन्न कराने के लिए मुरादाबाद मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है।

पार्टी ने इस ज्ञापन में कहा है कि आन्जनेय कुमार सिंह लम्बे समय तक रामपुर में जिलाधिकारी रह चुके हैं और पदोन्नत होकर मण्डलायुक्त के पद पर भी काफी समय से तैनात हैं। उनका कहना है कि मुरादाबाद मंडल में रामपुर जिला भी है तथा पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी सिंह पर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करने का आरोप लगा था।

उन्होंने आगे कहा कि पिछली 29 जनवरी को चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करते हुए आन्जनेय कुमार सिंह को स्थानान्तरित कराने की मांग की थी। सपा ने कहा है कि अब रामपुर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे हैं लेकिन सिंह रामपुर को मुरादाबाद मण्डल से हटाये बगैर यह उपचुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक और भयमुक्त तरीके से काराना सम्भव नहीं है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : फेरबदल की आशंका से बढ़ी थानेदारों-चौकी प्रभारियों की धड़कनें, कुर्सी गंवाने का मंडरा रहा खतरा

संबंधित समाचार