लखनऊ: शहर में लोगों ने चंद्र ग्रहण का किया दर्शन
अमृत विचार लखनऊ। राजधानी में शाम पांच बजकर नौ मिनट पर चन्द्र ग्रहण लग गया, ऐसे में पक्का पुल स्थित पातालपुरी हनुमान मंदिर में लगाये गये टेली स्कोप के माध्यम से लोगों ने दर्शन किया। यहां पर चार टेलीस्कोप लगाये गये जिसमें लोगों को निशुल्क चन्द्र दर्शन कराया गया। यहां पर शहर के अलग-अलग हिस्सों …
अमृत विचार लखनऊ। राजधानी में शाम पांच बजकर नौ मिनट पर चन्द्र ग्रहण लग गया, ऐसे में पक्का पुल स्थित पातालपुरी हनुमान मंदिर में लगाये गये टेली स्कोप के माध्यम से लोगों ने दर्शन किया। यहां पर चार टेलीस्कोप लगाये गये जिसमें लोगों को निशुल्क चन्द्र दर्शन कराया गया। यहां पर शहर के अलग-अलग हिस्सों से काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। बताया जा रहा है यहां एक घंटे तक चंद्र ग्रहण रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार यहां सूतक काल सुबह 8:30 बजे लग चुका है जो शाम 7 बजे तक चलेगा। ज्योतिषियों के अनुसार लखनऊ के लोगों पर बहुत ज्यादा इसका असर नहीं पड़ेगा क्योंकि लखनऊ में चंद्रोदय सुबह 5:16 पर हुआ है।
ये भी पढ़े-: लखनऊ: भाषा विश्विद्यालय विद्यार्थियों ने देखा दुग्ध उत्पादन प्लांट, क्वालिटी लैब को भी किया चेक
