आज का राशिफल: 23 जुलाई 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। खिलाड़ी श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे। वृष- आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। अनावश्यक व बाहरी …

मेष- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। खिलाड़ी श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।

वृष- आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। अनावश्यक व बाहरी भोजन करने से बचें।

मिथुन- आज आप थकान और आलस्य का शिकार रहेंगे। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

कर्क- आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। वाहन खरीदने की योजना स्थगित कर दें। आपके संबंध आपके जीवन साथी से किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं।

सिंह- आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। व्यापार के लिए शुभ है। आत्मनिर्भर रहेंगे। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

कन्या- आज व्यर्थ के धन खर्च से बचें जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। वाद विवाद से बचें आज का दिन आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।

तुला- आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए समान्य रहेगा। लंबी यात्रा रद्द होगी। आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें।

वृश्चिक- आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको अपने जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी का संग आनंद देगा।

धनु- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। अधिक धन कमाएंगे। भाग्य साथ देगा। जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। आपको अपने संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।

मकर- आज वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। वाद विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है।

कुंभ- आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। रूमानी हो जाएंगे। उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन- आज आप किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।