संभावना का आकाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोरोना महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की थी। इस दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्र प्राइवेट सेक्टर के लिए खोलने की घोषणा की थी। स्पेस सेक्टर को भी निजी क्षेत्र के लिए खोल दिया गया है। …

कोरोना महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की थी। इस दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्र प्राइवेट सेक्टर के लिए खोलने की घोषणा की थी। स्पेस सेक्टर को भी निजी क्षेत्र के लिए खोल दिया गया है। अंतरिक्ष का निजीकरण भारत के राजस्व को बढ़ाने और अंतरिक्ष में इसके योगदान खर्च को बढ़ाने के साथ ही गुणवत्ता वाले रोजगार भी प्रदान कर रहा है।

भारत में प्रतिभाओं का एक बड़ा भंडार है। वर्तमान में 50 से अधिक स्टार्टअप संचालन शुरू करने के लिए तैयार हैं, जो कि भारत में बड़े राजस्व के साथ ही प्रौद्योगिकी लाने की भी क्षमता रखते हैं। भारत उन कुछ चुनिंदा देशों में से एक है, जिनके पास एक अंतरिक्ष संस्थान है। हालांकि एक प्रतिबंधित डोमेन होने के नाते अधिकांश पासआउट्स अपना भविष्य विदेशों में देखते हैं। अब प्रतिभाशाली और योग्य इंजीनियरों का यह पूल भारत के लिए काम करेगा। यह भारत को वास्तव में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

भारत के लिए अंतरिक्ष-आधारित अनुप्रयोगों जैसे उपग्रह-आधारित रिमोट सेंसिंग और डेटा कनेक्टिविटी की मांग को पूरा करने के लिए निजी क्षेत्र के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलना आवश्यक है। यह भारत को ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में काम करने वाले कई उद्योगों और क्षेत्रों को डिजिटल बनाने में सहायक होगा।

राष्ट्रीय सुरक्षा काफी हद तक राष्ट्र की निगरानी, नौवहन और संचार प्रवीणता पर निर्भर होती है। सेना को प्रतिकूल परिस्थितियों में तकनीकी बढ़त हासिल करने और आवश्यक परिचालन श्रेष्ठता लाने की क्षमता की आवश्यकता होती है। डेटा, नेटवर्क और सुरक्षित संचार, एआई एप्लिकेशन और क्रॉस-प्लेटफॉर्म संगतता का उपयोग अब अंतरिक्ष क्रांति के साथ संभव होगा, जो देश ने शुरू (ट्रिगर) किया है।

डीआरडीओ ने रक्षा अंतरिक्ष अनुप्रयोगों के क्षेत्र में अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास प्रदान करने के लिए तेजी से निर्माण किया है। इसने एंटी-सैटेलाइट मिशनों में भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। हालांकि रक्षा अनुप्रयोग विकास का अधिकांश हिस्सा अभी भी डीआरडीओ डोमेन के अंतर्गत रह सकता है। रक्षा जरूरतों के लिए निजी उद्योग की उपलब्धता निश्चित रूप से सरकारी संसाधनों को और अधिक महत्वपूर्ण मिशनों में संलग्न करने की जरूरत है। डीआरडीओ ने खुद को मिसाइल प्रौद्योगिकी में एक दिग्गज के रूप में स्थापित किया है और यह अब रक्षा अंतरिक्ष की दिशा में कदम उठाने के लिए तैयार है।