अयोध्या: भव्य तरीके से मनाया गया गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव
अमृत विचार, अयोध्या। सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव भव्य तरीके से मनाया गया। गुरुद्वारा गुरु नानक पुरा कमेटी द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में परंपरागत ढंग से विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। प्रकाश उत्सव में पंजाब के जसविंदर सिंह के जत्थे ने कीर्तन तथा सतवंत सिंह ने कथा प्रस्तुत किया। कथा …
अमृत विचार, अयोध्या। सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव भव्य तरीके से मनाया गया। गुरुद्वारा गुरु नानक पुरा कमेटी द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में परंपरागत ढंग से विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। प्रकाश उत्सव में पंजाब के जसविंदर सिंह के जत्थे ने कीर्तन तथा सतवंत सिंह ने कथा प्रस्तुत किया।
कथा प्रस्तुत करते हुए सतवंत सिंह ने कहा कि सिख समाज जातियों तथा कर्मों में किसी प्रकार का फर्क नहीं करता हैं। उन्होंने कहा कि सिख समाज झाड़ू भी लगाता है और हिफाजत के लिए तलवार भी उठाता है। व्यवसाय भी करता है तथा संगत में बैठकर भजन भी करता है। इस प्रकार ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य तथा शूद्र एक साथ हैं।
आयोजन में तेजेन्द्र पाल सिंह टिंकल का योगदान सराहनीय रहा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तेज नरायन पांडेय पवन, भाकपा नेता सूर्य कांत पाण्डेय, मनोज जायसवाल, केशव बिगुलर, शुप्रीत कपूर सहित आयोजन समिति के अनेक लोगों को शिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष जसबीर सिंह सेठी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह सेक्रेटरी गुरुचरण सिंह तथा खजांची भगवंत सिंह ने सिख समाज का आभार जताया।
ये भी पढ़ें-अयोध्या: महापौर ने किया विराट दंगल का शुभारंभ, पहलवानों ने आजमाए दांवपेच
