हमीरपुर: दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट व कई राउंड फायरिंग, 50 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
राठ (हमीरपुर)। नगर के जुगियाना मोहल्ले में सोमवार रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सामने ही दबंग मारपीट कर फायरिंग की वारदात को अंजाम देते रहे। मारपीट की घटना में महिला सहित तीन लोगों के घायल हुए हैं। जिन्हें राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में …
राठ (हमीरपुर)। नगर के जुगियाना मोहल्ले में सोमवार रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सामने ही दबंग मारपीट कर फायरिंग की वारदात को अंजाम देते रहे। मारपीट की घटना में महिला सहित तीन लोगों के घायल हुए हैं। जिन्हें राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम ने 50 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
वहीं घटना के बाद सभासद की गिरफ्तारी पर उसके पक्ष की दर्जनों महिलाओं ने कोतवाली का घेराव किया और पुलिस पर सभासद इमरान को जबरन गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। राठ कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कमल ने बताया कि राठ नगर के जुगियाना मोहल्ले में सोमवार रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के सामने भी दोनों पक्ष आपस में मारपीट व फायरिंग करते हुए नजर आए।
उन्होंने बताया कि मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है तथा मारपीट के दौरान तीन लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 50 लोगों के विरुद्ध बलवा, हत्या के प्रयास, अवैध शस्त्र अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सभासद इमरान सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-रामपुर: मिलक में गला रेतकर युवक की हत्या, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
