उन्नाव: परिवार संग मेला देखने गई महिला को युवक ने मारी गोली, मची भगदड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव/पुरवा। उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीओ कार्यालय के सामने महिला अधिकारी पर एक युवक ने तमंचे से फायर कर दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। तभी तमंचा में कारतूस भरते समय ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जख्मी महिला को परिजन और पुलिस ने …

उन्नाव/पुरवा। उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीओ कार्यालय के सामने महिला अधिकारी पर एक युवक ने तमंचे से फायर कर दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। तभी तमंचा में कारतूस भरते समय ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जख्मी महिला को परिजन और पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन पश्चिम खेड़ा की रहने वाली अमित कुशवाहा कानपुर आईईएफ गन फैक्ट्री में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात हैं। अमित की शादी रायबेरली थाना खीरो के तुगना गांव के रहने वाले चंद्रभान के साथ हुई थी। चार साल से दम्पति के बीच विवाद चल रहा और रायबरेली कोर्ट में सोमवार को पति से तलाक मामले में गवाही लगी थी। अमित कुशवाहा के पिता स्वर्गीय गुरु नारायण कुशवाहा से पुरवा कोतवाली क्षेत्र के सीओ कार्यालय के सामने संत मीता शाह समाधि स्थल का जीर्णाद्धार करवाया था।

हर साल समाधि स्थल पर लगने वाले मेला में अमित कुशवाहा परिवार के साथ शामिल होने आती हैं। कोर्ट का काम निपटने के बाद मंगलवार अमित कुशवाहा अपनी मां विजय लक्ष्मी और भाई अजय के साथ कार से पुरवा समाधि स्थल पहुंची थी। समाधि स्थल पर दर्शन के बाद अमित कुशवाहा कार में बैठ गई थी और भाई व मां मेले में खरीदारी कर रहे थे। तभी एक युवक आया और कार में सवार अमित कुशवाहा पर फायर झोंक दिया। दो गोलियां सिर और गले में लगने से वह जख्मी हो गईं।

गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। अमित का भाई अजय और मां विजय लक्ष्मी ने पुलिस कर्मियों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहाँ से उन्हें हैलट रेफर किया गया है। पुरवा इंस्पेक्टर चंद्रकांत ने बताया कि पकड़े गए आरोपित युवक ने अपना नाम कानपुर थाना बिल्हौर निवासी गोकुल पुत्र राम किशुन कुशवाहा बताया है। पुलिस मामला प्रेम संबंध से जुड़ा होना बता रही है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: बाइक में फंसा बंदर, मुश्किल से बची जान

संबंधित समाचार