लखनऊ: मैनपुरी उपचुनाव में प्रत्याशी की आज सपा करेगी घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मैनपुरी संसदीय उपचुनाव को लेकर आज समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेगी। सूत्रों के अनुसार सपा की बैठक में प्रत्याशी का चयन लगभग फाइनल हो चुका है । लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा और सपा ने मंगलवार को भी प्रत्याशी के नाम का सस्पेंस बरकरार …

लखनऊ, अमृत विचार। मैनपुरी संसदीय उपचुनाव को लेकर आज समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेगी। सूत्रों के अनुसार सपा की बैठक में प्रत्याशी का चयन लगभग फाइनल हो चुका है ।

लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा और सपा ने मंगलवार को भी प्रत्याशी के नाम का सस्पेंस बरकरार रखा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार की शाम सैफई पहुंच गए थे। मंगलवार को वे पूरे दिन सैफई में रहे। इटावा की एक शादी में शामिल हुए, लेकिन प्रत्याशी कौन बनेगा इस पर रुख साफ नहीं किया। लेकिन सूत्रों की मानें तो नाम फाइनल हो गया है, आज इसकी घोषणा हो सकती है।

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा की राजनैतिक प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। ये सीट सपा के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए है कि यहां मुलायम सिंह यादव पांच बार सांसद रहे हैं। दो बार सैफई परिवार के सदस्य धर्मेंद्र यादव और तेजप्रताप यादव को भी सांसद बनकर दिल्ली पहुंचने का मौका मिला है।

ये भी पढ़ें-लखनऊ: यूपी में देर रात भूकंप के झटकों से सहमे लोग

संबंधित समाचार