देहरादून: देर रात भूकंप के झटकों से कापा उत्तराखंड, दहशत में लोग
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में रात 1:58 बजे भूकंप के झटके लगे। ऐसे में कई लोग आधी नींद में आनन-फानन में दौड़कर बाहर निकल आए। इसके बाद सुबह 6:27 बजे दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रात दहशत में लोग सो नहीं पाए, कई लोगों ने देर तक घर के बाहर समय …
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में रात 1:58 बजे भूकंप के झटके लगे। ऐसे में कई लोग आधी नींद में आनन-फानन में दौड़कर बाहर निकल आए। इसके बाद सुबह 6:27 बजे दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
रात दहशत में लोग सो नहीं पाए, कई लोगों ने देर तक घर के बाहर समय बिताया। जानकारी के मुताबिक भूकंप का पहला केंद्र नेपाल में था। रिक्टर स्केल में इसकी तीव्रता 6.3 नापी गई थी। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था। वहीं दूसरा केंद्र पिढ़ोरागढ़ रहा। इस बार इसकी तीव्रता 4.3 रही। बता दें कि उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील सिस्मिक जोन फोर में आता है। एक बार प्रदेश ने भूकंप की वजह से बड़ी तबाही झेली है। मंगलवार देर रात आए भूकंप ने लोगों के अंदर दहशत है।
