अयोध्या: बीज विक्रय केंद्रों पर हुई छापेमारी, 13 जगह से लिए नमूने
अयोध्या, अमृत विचार। किसानों को निर्धारित दर पर बीज उपलब्ध कराने व कालाबाजारी रोकने को लेकर कृषि विभाग ने जिले भर में अभियान चलाया। कृषि विभाग की टीम में जनपद में बीज की 48 दुकानों पर छापेमारी की और स्टॉक रजिस्टर समेत विभिन्न कागजात चेक किया। रुदौली स्थित बीज की दो दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर …
अयोध्या, अमृत विचार। किसानों को निर्धारित दर पर बीज उपलब्ध कराने व कालाबाजारी रोकने को लेकर कृषि विभाग ने जिले भर में अभियान चलाया। कृषि विभाग की टीम में जनपद में बीज की 48 दुकानों पर छापेमारी की और स्टॉक रजिस्टर समेत विभिन्न कागजात चेक किया। रुदौली स्थित बीज की दो दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर व कागजात में कमी पाए जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी की है।
जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्र ने बताया कि बीज की जमाखोरी व कालाबाजारी किए जाने अंदेशे को लेकर कृषि विभाग की टीम ने जिले में कुल 48 बीज की दुकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान बीज की दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर से लेकर जरूरी पहलुओं पर जांच की गई। उन्होंने बताया कि बीज की 48 दुकानों में से 13 दुकानों से ग्रसित बीज के नमूने लिए गए हैं।
वहीं रुदौली में निरीक्षण के दौरान सिंह बीज भंडार व वर्मा बीज भंडार पर स्टॉक रजिस्टर व बोर्ड न लगा होने के कारण चेतावनी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को निर्धारित दर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह व अपर जिलाकृषि अधिकारी डा. विनय कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-अयोध्या: आधार कार्ड बने हो गया दस साल तो करा लें अपडेट, पढ़ें ये जरूरी खबर
