बहराइच: पांच अवैध असलहे के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार
अमृत विचार, बहराइच। मोतीपुर पुलिस और एसओजी की टीम बुधवार को नानपारा लखीमपुर मार्ग पर मटिहा मोड़ के पास तीन दो बाइक पर सवार तीन लोगों को पकड़ा। इन सभी के पास से पांच देशी तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने अवैध असलहा और बाइक को सीज कर दिया है। तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज …
अमृत विचार, बहराइच। मोतीपुर पुलिस और एसओजी की टीम बुधवार को नानपारा लखीमपुर मार्ग पर मटिहा मोड़ के पास तीन दो बाइक पर सवार तीन लोगों को पकड़ा। इन सभी के पास से पांच देशी तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने अवैध असलहा और बाइक को सीज कर दिया है। तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने मोतीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह और एसओजी टीम के प्रभारी अनुज त्रिपाठी को नानपारा लखीमपुर मार्ग पर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाने का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक वीर बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल पदुम नाथ सिंह, गौरव गौड़, अभिषेक सरोज और एसओजी के प्रभारी के साथ साहब सिंह, अजीत सिंह, राजेंद्र यादव, करुणेश शुक्ला समेत अन्य की टीम ने बाइक से आने वालों की जांच शुरू की।
पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि बाइक जांच के दौरान पांच अवैध असलहा बरामद हुआ। जिस पर दो बाइक पर सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के बाद असलहा और दोनों बाइक को सीज कर दिया गया। जबकि तीनों बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी अपराधी लखीमपुर जनपद के निवासी हैं। इनकी पहचान मोनू मिश्रा पुत्र रजनीकांत मिश्रा निवासी कलुआपुर, छवि पुत्र हुलासी दास निवासी पसियन पुरवा और विजय यादव पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी मैला कलुआपुर कोतवाली धौरहरा के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें-लखनऊ: एमएसजी फाउंडेशन ने किया बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन
