लखीमपुर-खीरी: दोस्त ने हड़पे पांच लाख रुपये, पीढ़ित ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखीमपुर-खीरी। सदर कोतवाली के गांव ओदरहना निवासी एक व्यक्ति ने अपने जिगरी दोस्त पर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि व्यवसाय में रुपये लगाने के लिए दोस्त ने रुपये उधार लिए थे। सदर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में …

अमृत विचार, लखीमपुर-खीरी। सदर कोतवाली के गांव ओदरहना निवासी एक व्यक्ति ने अपने जिगरी दोस्त पर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि व्यवसाय में रुपये लगाने के लिए दोस्त ने रुपये उधार लिए थे। सदर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली सदर के गांव ओदरहना निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह शहर के निघासन रोड मोहल्ला गुलजार नगर निवासी इरशाद अली के साथ मिलकर जमीन की खरीद बिक्री करते थे। शहर से सटे गांव उदयपुर महेवा निवासी राहुल सिंह राठौर से घनिष्ठ संबंध थे, जिस वजह से उस पर काफी विश्वास करता था।

व्यवसाय में बराबर का हिस्सा लगाने के लिए राहुल सिंह ने कुछ दिन के लिए पांच लाख रुपये चार मई 2022 को उधार लिए थे। कुछ दिन बाद उनका काम धंधा भी चौपट हो गया। रमेश ने बताया कि जरूरत पड़ने पर जब उन्होंने उधार दिया गया रुपया लौटाने को कहा तो राहुल सिंह राठौर आजकल करते हुए टालता रहा।

कई बार व्हाट्सएप पर संदेश देकर और मोबाइल पर बातचीत की। हर बार वह रुपये जल्द लौटाने की बात कहकर उन्हें आश्वस्त करता रहा, लेकिन 25 जुलाई को जब फिर रुपये मांगे तो रुपये वापस करने से इंकार कर दिया। इस पर उन्होंने 29 जुलाई 2022 को कोतवाली सदर पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

24 अगस्त को एसपी से मिला और कार्रवाई की मांग की, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक सदर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी राहुल सिंह राठौर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

संबंधित समाचार