काशीपुर: स्पोर्ट्स की दुकान से सामान लेने निकला किशोर लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। सामान लेने निकला एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। पीरूमदारा के ग्राम ललितपुर निवासी किशन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 7 सितंबर की दोपहर तीन बजे उसका 17 वर्षीय पुत्र सुग्रीव काशीपुर स्थित स्पोर्ट्स की …

काशीपुर, अमृत विचार। सामान लेने निकला एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।

पीरूमदारा के ग्राम ललितपुर निवासी किशन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 7 सितंबर की दोपहर तीन बजे उसका 17 वर्षीय पुत्र सुग्रीव काशीपुर स्थित स्पोर्ट्स की दुकान से सामान लेने गया था, जो वापस नहीं लौटा। कहा कि उसके पुत्र का मोबाइल नंबर भी बंद जा रहा है। किशन ने पुत्र के साथ कोई अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंप उसे बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार