रुद्रपुर: नियुक्ति को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे एलटी के अभ्यर्थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। सहायक अध्यापक एलटी के चयनित अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए आंबेडकर पार्क में एक दिवसीय भूख हड़ताल कर आक्रोश जताया। उनका आरोप था कि पिछले कई दिनों नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थी आंदोलनरत हैं। बुधवार को आंबेडकर पार्क में एलटी के चयनित अभ्यर्थी पहुंचे और …

रुद्रपुर, अमृत विचार। सहायक अध्यापक एलटी के चयनित अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए आंबेडकर पार्क में एक दिवसीय भूख हड़ताल कर आक्रोश जताया। उनका आरोप था कि पिछले कई दिनों नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थी आंदोलनरत हैं।

बुधवार को आंबेडकर पार्क में एलटी के चयनित अभ्यर्थी पहुंचे और एक दिवसीय भूख हड़ताल करते हुए धरना दिया। इस दौरान उन्होंने भर्ती में असफल हुए दिवंगत बागेश्वर निवासी कमलेश गिरि को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। एलटी अभ्यर्थियों का कहना था कि पांच सितंबर 2022 लगभग 65 दिनों से अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थी शिक्षा निदेशालय देहरादून के चक्कर काट रहे हैं और दो-दो बार मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांग उठा चुके हैं। बावजूद इसके सरकार ने नियुक्ति पर कोई निर्णय नहीं लिया।

बताया कि वर्ष 2020 में शिक्षा महानिदेशालय द्वारा सहायक अध्यापक भर्ती अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से कराई थी। जिसका परीक्षा परिणाम 31 दिसंबर 2021 को जारी हुआ। इसके अलावा चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज भी जमा करवा लिए गए। बावजूद इसके अभी तक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं दिया। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही सरकार ने नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ की जाएगी। इस मौके पर सचिन शर्मा, अशोक बैरागी, विजय मोहन, विजय सिंह, परिमुक्ता सिंह, शीतल रानी, पूजा देवी, ध्रुव कुमार, किशोर कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार