बांदा : बाहर की दवा लिखने पर डीएम ने दिखाये तेवर, दो डॉक्टरों से मांगा स्पष्टीकरण
बांदा, अमृत विचार। नवागंतुक जिलाधिकारी दीपा रंजन ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए। उनकी तेजतर्रार कार्यशैली से अफसरों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद डीएम ने अफसरों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की और बुधवार को डीएम का काफिला अचानक जिला …
बांदा, अमृत विचार। नवागंतुक जिलाधिकारी दीपा रंजन ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए। उनकी तेजतर्रार कार्यशैली से अफसरों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद डीएम ने अफसरों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की और बुधवार को डीएम का काफिला अचानक जिला अस्पताल पहुंच गया। डीम ने चिकित्सकों को बाहर से दवाएं लिखने के लिये दो डॉक्टरों से स्पष्टीकरण तलब किया। सख्त हिदायत देते हुए कहा कि शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डेंगू से बचाव और उपचार का समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए।
जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने सबसे पहले उपस्थिति और स्टाफ रजिस्टर अपने कब्जे में लिये। चिकित्सकों के चेंबरों में पहुंचकर पूछतांछ की। कई चिकित्सक गायब मिले। दो चिकित्सकों ने मरीजों को बाहर की दवाएं लिखीं तो डीएम ने दोनों चिकित्सकों का स्पष्टीकरण तलब करने निर्देश दिए हैं। डीएम ने बाहर से दवाएं लिखने पर पूरी तरह से रोक लगाने की हिदायत दी। कहा कि आगे शिकायत मिली तो चिकित्सकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने ओपीडी, शिशु एवं बाल रोग विभाग, ईएनटी, डेंगू वार्ड, इमरजेन्सी वार्ड तथा महिला वार्ड एवं सिटी स्कैन कक्ष आदि का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों के कक्ष के बाहर उपचार के लिए खड़े मरीजों से व्यक्तिगत तौर पर वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। कहा कि डेंगू पीड़ित मरीजों के उपचार और बचाव के लिए समुचित प्रबंध कराए जाने चाहिए। मरीजों के तीमारदारों को भी डेंगू से बचाव के लिए नसीहत दी।
उन्होंने चिकित्सकों की समय से शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने, सीटी स्कैन कक्ष के बाहर नि:शुल्क का बोर्ड लगवाने, मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने समेत तमाम दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ब्लड बैंक और एनआरसी का भी निरीक्षण किया और वास्तविक हकीकत परखी। इस मौके पर सीएमएस डा.एसएन मिश्रा, डा.एसडी त्रिपाठी, डा.आरके गुप्ता, डा.विनीत सचान समेत सभी चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बांदा : राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से समूचे देश में दिख रहा बदलाव
