दुस्साहस : भाई के साथ जा रही युवती से छेड़खानी
अमृत विचार, मौदहा /हमीरपुर। कोचिंग संस्थान और स्कूलों के आसपास शोहदों की भीड़ और रास्ते चलती लडकियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं अब आम बात हो गई हैं। बुधवार को भाई के साथ जा रही बहन के साथ शोहदे लगातार छेड़छाड़ कर धमकियां देते रहे। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती अपने भाई के …
अमृत विचार, मौदहा /हमीरपुर। कोचिंग संस्थान और स्कूलों के आसपास शोहदों की भीड़ और रास्ते चलती लडकियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं अब आम बात हो गई हैं। बुधवार को भाई के साथ जा रही बहन के साथ शोहदे लगातार छेड़छाड़ कर धमकियां देते रहे।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती अपने भाई के साथ बाइक से रिश्तेदारी में सायर जा रही थी, तभी रास्ते में बाइक सवार शोहदों ने उसके साथ छेड़खानी करने की। साथ ही चलती बाइक में शरीर पर हाथ लगाए।
इतना ही नहीं शोहदे बड़े चौराहे तक छेड़खानी करते आए। पाटनपुर गेट पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि इस क्षेत्र में खेतों में सारा दिन जुआ और शराब का दौर चलता है।
अक्सर स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं भी होती हैं। हालांकि जैसे ही पुलिस आती है शोहदे इधर उधर खेतों की ओर खिसक जाते हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी से बात करना चाही तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें:-हमीरपुर : प्रमुख सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव ने पत्योरा परियोजना का किया निरीक्षण
