मोदी का फोकस सिर्फ अपनी छवि बनाने पर है: राहुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि उनका फ़ोकस अपनी छवि बनाने पर है। राहुल गांधी ने गुरुवार को यहां जारी एक वीडियो में कहा कि मोदी के साथ ही देश के राष्ट्रीय संस्थान भी इसी काम में लगे हैं लेकिन …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि उनका फ़ोकस अपनी छवि बनाने पर है।

राहुल गांधी ने गुरुवार को यहां जारी एक वीडियो में कहा कि मोदी के साथ ही देश के राष्ट्रीय संस्थान भी इसी काम में लगे हैं लेकिन उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि एक व्यक्ति की छवि राष्ट्रीय परिकल्पना का विकल्प नहीं हो सकती है। चीन की आक्रामकता से निपटने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि चीन के साथ मानसिक मजबूती से निपटना पड़ेगा और यह तब ही संभव है जब आप खुद मजबूत स्थिति में होंगे। ध्यान यह देना है कि वे कमजोरी नहीं पकड़े, यदि उन्होंने हमारी कमजोरी पकड़ ली तो फिर गड़बड़ है।

उन्होंने कहा कि चीन की आक्रामकता से निपटने के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण का होना आवश्यक है और अगर यह नहीं है तो फिर चीन से नहीं निपट सकते। यह बात सिर्फ राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण की है और इसके लिए हमें वैश्विक दृष्टिकोण अपनाना ही होगा।

संबंधित समाचार