नैनीताल:  तल्लीताल से हनुमानगढ़ तक सीवर लाइन बिछाने के लिए सर्वे कार्य हुआ शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। शहरी विकास विभाग की ओर से नैनीताल में सीवेज सिस्टम को लेकर सर्वे कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। इसके तहत पहले चरण में ग्रैंड होटल से लेकर पंत पार्क तक सीवेज लाइनों का हाई टेक्नोलॉजी उपकरणों के द्वारा सर्वे किया जा रहा है, इसमें तल्लीताल से हनुमानगढ़ तक सिविल लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। 

सर्वे कर रहे विभाग के जेई समीर गुप्ता ने बताया कि पंत पार्क क्षेत्र में सबसे ज्यादा सीवर के ओवरफ्लो होने की शिकायत है इसे देखते हुए राज्य सरकार द्वारा ट्रांचलीज टेक्नोलॉजी के जरिए नई सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। कहा क्योंकि मॉल रोड पर 24 घंटे आवाजाही रहती है इसलिए इसे देखते रहे इस विधि द्वारा लाइन बिछाने का कार्य होगा, जिससे रोड कम डैमेज होगी। 

वहीं, सुदृढ़ सीवरेज व्यवस्था बनने से शहरों को पुरानी समस्याओं से समाधान मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 7.5 करोड़ का बजट भी जारी किया गया है। इसी के साथ रूसी में एसटीपी प्लांट की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। बताया कि सर्वे का कार्य दिल्ली की तिरुपति सीमेंट प्रोडक्ट लिमिटेड को मिला है जिसमें अनिल पासवान शुभम पंवार सर्वे का कार्य देख रहे हैं। बताया कि सर्वे कार्य पूरा होने के बाद सर्वे से संबंधित रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी जिसके बाद सीवर लाइन बिछाने का कार्य दो माह बाद शुरू हो जाएगा।

संबंधित समाचार