रुद्रपुर: युवक को शराब पिलाकर करी पिटाई, चाकू से किया वार...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर में युवक को शराब पिलाकर उसकी पिटाई करने और फिर चाकू मार उसे घायल करने का मामला सामने आ रहा है। पुलिस ने दो भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रम्पुरा वार्ड नंबर 24 निवासी सोमवती पत्नी घन श्याम ने बताया कि बुधवार रात उसके घर के पास मोहल्ले के ही दीपक पुत्र जागन और अन्य 4-5 युवक शराब पी रहे थे। इस दौरान दीपक ने फोन कर उसके पुत्र सुरेश को भी घर से बाहर बुलाकर शराब पिलाई।

जब सुरेश को नशा हो गया तो दीपक ने अपने भाई रवि को बुला लिया। आरोप है कि बाद में दीपक और रवि ने उसके पुत्र सुरेश का मोबाइल फोन ले लिया और उसकी पिटाई कर दी। साथ ही सुरेश को पकड़कर उन्होंने हाथ में चाकू से वार कर काट दिया। शोर होने पर दोनों भाई मौके से फरार हो गए।

आनन फानन में उन्होंने सुरेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हल्द्वानी एसटीएच के लिए रेफर कर दिया है। रम्पुरा चौकी प्रभारी अंबी राम आर्या ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

 

संबंधित समाचार