हल्द्वानी: वाहनों की फिटनेस निजी क्षेत्र में दिए जाने का होगा विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति ने वाहनों के फिटनेस का कार्य निजी क्षेत्र में देने का विरोध किया है। समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि चर्चा है कि नैनीताल जनपद की सभी वाहन फिटनेस के लिए रुद्रपुर जाना होगा। वहां भी निजी क्षेत्रों से वाहनों की फिटनेस कराई जाएगी।

इसके अलावा एक दिन में सिर्फ 25 वाहनों की ही फिटनेस होगी। इससे वाहन स्वामियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी वाहन स्वामियों को इसके विरोध में एकजुट किया जाएगा और जल्द ही इसके विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।  बिष्ट ने कहा कि फिटनेस को निजी हाथों में दिए जाने के विरोध में शनिवार को शीशमहल गेट पर राज्य सरकार का पुतला फूंका जाएगा। 

संबंधित समाचार