बहराइच :  फरियादी से बदसलूकी करने वाला दरोगा लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 दो दिन पहले  चौकी इंचार्ज का वीडियो हुआ था वायरल, एसपी ने की कार्रवाई

अमृत विचार, बहराइच। मूर्तिहा कोतवाली के अमृतपुर पुरैना चौकी में तैनात दरोगा को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

जिले के कोतवाली मूर्तिहा अंतर्गत अमृत पुर पुरैना चौकी में राधेश्याम यादव की तैनाती थी। दो दिन पूर्व अमृतपुर गांव निवासी मनोज कुमार पत्नी के साथ चौकी में मारपीट का तहरीर देने गए थे। रात 11 बजे ही चौकी इंचार्ज नाराज हो गए। साथ ही पीड़ित को जमकर मारापीटा।

चौकी इंचार्ज ने गाली भी दी। जिसका वीडियो पीड़ित के परिवार के लोगों ने बना लिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी को पत्र दिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

संबंधित समाचार