हल्द्वानी: हरे कृष्ण हरे कुष्ण की धुन से गूंजा हल्द्वानी शहर, भक्तिमय माहौल में झूमें लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हरि शरणं जन हल्द्वानी की ओर से भक्ति महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान शनिवार को नव युवक संघ परिवार ने शहर में कलश निकाली। इस भव्य कलश यात्रा में इस्कॉन केंद्र मुखानी, वृंदावन, हरिद्वार के भक्तों के साथ ही इस्कॉन के कई विदेशी भक्त भी शामिल हुए। भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन-नृत्य कर पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया।अंग्रेज

इस दौरान पूरा शहर 'हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे', 'जय गौर निताई..', 'गोविंद जय गोपाल जय..', 'निताई गौरंगा निताई गौरंगा..', 'जय प्रभुपाद..', 'हरि बोल, हरी बोल..' की धुन से गूंज उठा। इस दौरान यात्रा में लोग मृदंग, करताल, अफ्रीकी वाद्य यंत्र जाम्बे की थाप पर जमकर थिरके। भक्तों ने भारतीय एवं पारंपरिक धूनी पर उत्साहपूर्ण कीर्तन किए। इस दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो वाहन पर विराजमान नृत्य कीर्तन की मुद्रा में गौर निताई (कृष्ण-बलराम) की झांकी सबको प्रभु भक्ति में नृत्य कीर्तन के लिए प्रेरित कर रही हो।भीड़

मंगल पड़ाव से शुरू होकर यात्रा एमबीपीजी इंटर कॉलेज ग्राउंड में संपन्न हुई। हनुमान जी, नीम करोली महाराज की झांकी, बैंड की धुन, कलश लिए सैकड़ों महिलाएं, गौर निताई के विग्रहों के समक्ष नृत्य कीर्तन करते और झूमते विदेशी भक्तों के साथ शहरवासी भी शामिल हुए। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई। अमेरिका, यूक्रेन, लंदन रशिया, जिम्बाब्वे आदि देशों से आए भक्तों की प्रभु भक्ति में तन्मयता एवं भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान, निष्ठा अद्वितीय थी।

संबंधित समाचार