बस्ती: मादक पदार्थों का कारोबार करने वाले 83 लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। यूपी के बस्ती परिक्षेत्र के तीनों जिलों बस्ती, सिद्वार्थनगर तथा संतकबीरनगर मे पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरूद्व अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अबतक 83 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी है। पुलिस उपमहानिरीक्षक आरके भारद्वाज ने यहां शनिवार को बताया है कि परिक्षेत्र के तीनों जिलों में मादक पदार्थो का कारोबार करने वालो के 83 कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी है। 

अभियान में बस्ती जिले मे 102 स्थानों पर दबिश दी गयी जिसमें 38 अभियोग पंजीकृत कर 38 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चार हजार तीन सौ 75 लीटर अवैध शराब बरामदगी की गई।

संतकबीरनगर में कुल 112 स्थानों पर दबिश दी गयी जिसमें 21 अभियोग पंजीकृत कर 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 157 लीटर अवैध शराब व 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। सिद्धार्थनगर में 124 स्थानों पर दबिश दी गयी जिसमें 24 अभियोग पंजीकृत कर 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें 191 लीटर अवैध शराब बरामद की की गयी है।

संबंधित समाचार