बहराइच :  युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के कोदही गांव निवासी युवक ने पीपल के पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक तीन दिन से अपने नाना के यहां रह रहा था।


बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम कोदही निवासी गोविंद (19) पुत्र जगदंबा प्रसाद अपने घर में सबसे बड़ा था। वह परचून की दुकान का संचालन करता था। तीन दिन पूर्व गोविंद अपने नाना बौंडी गांव में आया था। शनिवार सुबह थाने से कुछ दूरी पर स्थित बाग में पीपल के पेड़ से युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी।

आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो सभी मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक गण नाथ प्रसाद भी पुलिस के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत फांसी लगाने से हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

संबंधित समाचार