हल्द्वानी: बच्चों को पार्टी पर लेकर गए स्कूल बस चालक की मौत...
हल्द्वानी, अमृत विचार। बच्चों को पार्टी पर लेकर गए स्कूल बस चालक की मौत हो गई। हार्ट अटैक की मौत की वजह बताई जा रही है। जिसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
25 एकड़ हल्दूचौड़ निवासी पुष्कर सिंह अरिहंत स्कूल के बस चालक हैं। बताया जाता है कि शनिवार को स्कूल के बच्चों को पार्टी के लिए हल्द्वानी नैनीताल रोड स्थित डॉमिनोज भेजा गया था।
चालक पुष्कर सभी बच्चों को बस से लेकर डॉमिनोज पहुंचे। वह जैसे ही बस से उतरे, तभी उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर गए। आनन-फानन में परिचालक कैलाश जोशी उन्हें ऑटो से लेकर बेस अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया।
