'रिदम-2022' में पाशा डॉल का धमाल: पंजाबी गानों पर मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने जमकर लगाए ठुमके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। हिंद मेडिकल कॉलेज, सफेदाबाद में  वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम 'रिदम-2022' में रूसी डीजे कलाकार पाशा डॉल ने अंग्रेजी, पंजाबी व हिन्दी गानों पर डांस कर ख़ूब धमाल मचाया। 'कोई कहे कहता रहे, हमको भी इतना दीवाना--, बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना।-- सहित  पंजाबी गीतों के साथ मेडिकल छात्र-छात्राओं ने खूब ठुमके लगाए।

Untitled(3)

कलाकार पाशा डॉल ने सैकड़ों दर्शक व  विद्यार्थियों के सामने खूब जलवे बिखेरे। सेलेब्रिटी कलाकार के गानों पर छात्र-छात्राएं भी खूब  ठुमके लगाए। इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र- छात्राओं ने एकल नृत्य, डुएट डांस, ईडीएम म्यूजिक और पंजाबी गानों पर खूब थिरके।

Untitled(4)

देशी- विदेशी परिधानों के साथ रैंप शो भी हुआ। इसमें हिंद मेडिकल कालेज की चेयर पर्सन डॉक्टर रिचा मिश्रा ने भी छात्राओं का साथ देने के लिए हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार, डॉ ज्योति श्रीवास्तव, डॉ अंजलि अग्रवाल समेत कई मेडिकल शिक्षकों ने भी दमखम दिखाया।

संबंधित समाचार