हरदोई : ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, ड्राइवर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। बेहटा गोकुल थानाक्षेत्र के मस्तीपुर खलीफा निवासी 55 वर्षीय ब्रजेश पाल शुक्रवार को अपनी ससुराल पम्मापुरवा रसूलापुर गया हुआ था। जहां से वह अपने ट्रैक्टर-ट्राली पर धान का पुआल लाद कर रात को वापस लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में मस्तीपुर खलीफा गांव की पुलिया के पास उसका ट्रैक्टर मय ट्राली के पलट गया।

ब्रजेश पाल उसी के नीचे बुरी तरह दब गया। इसका पता होते ही वहां लोगों की भीड़ दौड़ पड़ी। वहां इकट्ठा हुए लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। लेकिन इससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी। बताते हैं कि ब्रजेश पाल अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में पत्नी कलारानी के अलावा एक बेटा और तीन बेटियां हैं। इस हादसे से उन सभी लोगों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।

ट्रैक्टर से बुज़ुर्ग ने लगाई छलांग, मौत

खेत की जुताई कराने के बाद बेटे के साथ वापस घर लौट रहे बुज़ुर्ग की ट्रैक्टर के खाईं में गिरा,इसी बीच उसके ऊपर सवार बुज़ुर्ग ने छलांग लगा दी। जिससे उसके ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। जिससे बुज़ुर्ग की मौत हो गई। बताते हैं कि ट्रैक्टर उसी का बेटा चला रहा था। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।

हादसे की जांच-पड़ताल की जा रही है। बताया गया है कि बेहटा गोकुल थाने के नगला नान्हू निवासी 80 वर्षीय श्याम बिहारी शुक्रवार को अपने बेटे पारस के साथ ट्रैक्टर ले कर खेत की जुताई कराने के लिए गया था।शाम को उसी ट्रैक्टर से घर वापस लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में उसका ट्रैक्टर खाईं में गिर पड़ा,श्याम बिहारी ने बचने के लिए छलांग लगा दी। इसी बीच ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया।

जिसके चलते उसकी मौत हो गई।इसका पता होते ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। बताया जा रहा है कि खेती-बाड़ी करने वाले श्याम बिहारी के परिवार में पत्नी के अलावा उसके चार बेटे और दो बेटियां हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार