बांदा: मंडलायुक्त के निरीक्षण में सुपरवाइजर नदारद, मांगा स्पष्टीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। विशेष पुनरीक्षण अभियान के प्रथम दिन  मंडलायुक्त आयुक्त के निरीक्षण में डीएवी इंटर कॉलेज के पोलिंग स्टेशन पर तैनात सुपरवाइजर अनुपस्थित मिले। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण को सुरपवाइजर से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये। तिंदवारी विधानसभा के पोलिंग स्टेशन कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिंदवारी में तैनात बीएलओ शिक्षामित्र उमा देवी से 16 फॉर्म-6 भरवाये। आयुक्त ने 25 जनवरी को मतदाता दिवस के दौरान उन्हें सम्मानित करने को कहा।    
 
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिये चार तिथियां 12, 20 व 26 नवंबर और 4 दिसंबर तय की गई थीं। प्रथम विशेष अभियान के तहत शनिवार को मंडल के बांदा जनपद के विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग स्टेशनों पर तैनात बीएलओ द्वारा अर्ह मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावलियों में शामिल करने को प्राप्त किये जा रहे फॉर्म-6, मृत मतदाताओं के नाम अपमार्जित करने को फॉर्म-7 की समीक्षा के लिये कतिपय पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण, इलेक्ट्रोरल राल ऑब्जर्वर की शुरुआत चित्रकूट धाम मंडलायुक्त आरपी सिंह ने की।

फॉर्मों की एंट्री के लिये सभी औपचारिकताओं को पोलिंग स्टेशन पर ही अर्ह मतदाताओं से पूरा करवाये जाने के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बीएलओ व सुपरवाइजरों को निर्देशित किया, ताकि भरे जाने वाले फॉर्म त्रुटिहीन हों। आयुक्त ने अगले विशेष अभियान का भी प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। डीएवी इंटर कॉलेज के पोलिंग स्टेशन पर तैनात सुपरवाइजर रामकिशोर अनुपस्थित पाये गये।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण को सुरपवाइजर से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये गये। आयुक्त ने तिंदवारी विधानसभा के पोलिंग स्टेशन कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिंदवारी में तैनात बीएलओ शिक्षामित्र उमा देवी से 16 फॉर्म-6 भरवाये गये। आयुक्त ने प्रशंसा करते हुए कहा कि आगामी 25 जनवरी को मतदाता दिवस के दौरान उन्हें सम्मानित किया जाये।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज