सुल्तानपुर: कुड़वार में छोटे भाई की पीट-पीटकर की हत्या 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पत्नी से अवैध संबंध के चलते बड़े भाई ने उतारा मौत के घाट 

अमृत विचार, सुलतानपुर। पत्नी से अवैध संबंध के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की  पीट पीटकर हत्या कर दी।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्यवाही में जुटी है। देर शाम एसपी सोमेन बर्मा ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है। मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के बरिकदेवन डोमनपुर गांव से जुड़ा है।

गांव निवासी प्रदीप रैदास (22) पुत्र स्व. राम  जियावन साल भर पहले अपनी भाभी रेनू पत्नी सिकन्दर  को लेकर परदेश कमाने दिल्ली चला गया था। माह भर पहले युवक भाभी   को लेकर गांव आकर रह रहा था। शुक्रवार को बड़ा भाई सिकन्दर रैदास (26) जो मुंबई में नौकरी करता था, घर पहुंचा तो विवाद शुरू हो गया। इसी विवाद के चलते शनिवार दोपहर में दोनों भाइयों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बड़े भाई ने दरवाजे पर ही छोटे भाई की लकड़ी के पटरे से पीट पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संदीप राय ने सीओ राघवेंद्र की मौजूदगी में शव को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस ने मौके से आलाकत्ल पटरे को बरामद कर लिया। जबकि हत्या करने वाला बड़ा भाई फरार है। सूचना पर पहुचे अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक युवक की मां दुरपती से तहरीर प्राप्त कर कार्यवाही की जा रही है। मौके से आलाकत्ल पटरा बरामद कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। मृतक का भाभी से अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है। वहीं, देर शाम एसपी सोमेन बर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एसपी ने आरोपित को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी है। 

संबंधित समाचार