लखनऊ: पत्नी से विवाद में युवक ने खाया कीटनाशक, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार संवाददाता, लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली क्षेत्र में पत्नी से विवाद के चलते कीटनाशक दवा खाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उसका शव घर की फर्श पर पड़ा हुआ मिला। मृतक अमित मौर्या (30) हसनपुर गांव का रहने वाला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मृतक के पिता बनवारी लाल ने बताया कि अमित का उसकी पत्नी नीलम से कुछ विवाद हुआ था। जिसके बाद नीलम अपने मायके चली गई। अमित ने उसे कई बार बुलाने का प्रयास किया पर नीलम वापस नहीं लौटी। शुक्रवार रात फोन पर दोनों के बीच फिर किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई। इसके बाद अमित अपने कमरे में सोने के लिए चला गया।

शनिवार सुबह नीलम अचानक वापस आई और अमित का गेट खटखटाने लगी। काफी देर बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़ दिया गया। अंदर फर्श पर अमित का शव पड़ा मिला। आसपास कीटनाशक की कई खाली बोतलें भी पड़ी हुई थीं। सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली के एसआई भरत यादव ने बताया कि अमित पेशे से मजदूर था और उसके कोई संतान नहीं थी।

संबंधित समाचार