लखनऊ: शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार संवाददाता, लखनऊ। फेसबुक फ्रेंड बनकर अस्पताल कर्मी से शादी का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। परिजनों ने युवती की शादी दूसरी जगह तय किया तो आरोपी ने युवती का रिश्ता भी तुड़वा दिया। पीड़िता की शिकायत पर ठाकुरगंज कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ठाकुरगंज थाना प्रभारी विजय यादव के अनुसार परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि माल निवासी युवती निजी अस्पताल में काम करती है। फेसबुक से उसकी दोस्ती माल निवासी आशीष यादव से हुई। दोनों एक दूसरे से मिलना शुरू कर दिए। इस दौरान आशीष ने युवती को एक गेस्ट हाउस में ले गया।

जहां नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता के विरोध करने पर आशीष ने जल्द शादी करने की बात कही। इसके बाद भी युवती का यौन शोषण करता रहा। शादी के लिए कहने पर युवती के साथ मारपीट की गई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित समाचार