ICC T20WC Final: इंग्लैंड बना विश्व विजेता, पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, STOKES के बल्ले से निकली जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था

इंग्लैंड की टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है।

मेलबर्न। टी20 क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मुकाबला आज (रविवार, 13 नवंबर) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 137 रन बनाए।  इंग्लैंड ने भारत और पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में एंट्री मारी थी।

इंग्लैंड की टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। इंग्लैंड के नाम इस समय वनडे वर्ल्ड कप खिताब भी है। पहली बार किसी टीम के पास एक साथ वनडे और टी-20 दोनों का वर्ल्ड टाइटल है।

इंग्लिश तेज़ गेंदबाज़ सैम करन ने टी20 विश्व कप के इतिहास में फाइनल में किसी पेसर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए हैं। 24-वर्षीय करन ने रविवार को मेलबर्न में टी20 विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर के स्पेल में 12 रन देकर 3 विकेट लिए। करन ने टी20 विश्व कप 2022 में 13 विकेट लिए हैं।




फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। जवाब में इंग्लैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 52 रन नाबाद बेन स्टोक्स ने बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊfफ ने 2 विकेट लिए।

 

 

उधर, इंग्लैंड की टीम का भी इसी ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर इतिहास जुड़ा हुआ है। सात साल पहले यहीं पर इंग्लैंड का सफेद गेंद का क्रिकेट तार तार हुआ था जब बांग्लादेश ने उन्हें ग्रुप चरण में टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट (ईसीबी) की तमाम कोशिशों के बाद ही उनके सफेद गेंद के क्रिकेट में बदलाव शुरू हुआ जिससे टीम के खिलाड़ियों के जज्बे में बदलाव आया। भारत के खिलाफ गुरुवार को सेमीफाइनल में उनका यही निडर रवैया साफ देखने को मिला। 

इससे पहले 1992 वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच फाइनल खेला गया था। उस वक्त इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान ने विश्व कप जीता था। वो टूर्नामेंट भी ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान
बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रउफ।

इंग्लैंड
जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, सैम करन, क्रिस जॉर्डन और आदिल रशीद।

LIVE SCORE देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 

ये भी पढ़ें : Pak के खिलाफ T20WC फाइनल में बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरे इंग्लिश क्रिकेटर


ये भी पढ़ें :  PakVsEng: T20WC फाइनल के बारिश से धुल जाने पर क्या होगा?

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका
भोजीपुरा में दिन-दहाड़े हत्या : मॉर्निंग वॉक पर निकले सियाराम को चाकुओं से गोदकर मार डाला