SP MLA Irfan Solanki और Rizwan की तलाश में पुलिस की कई टीमें, यूपी छोड़ बाहर भाग जाने की आशंका
कानपुर के जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी में आगजनी के आरोप में सपा के विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान पर आरोप लगे थे। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही दोनों भाई फरार हो गए थे। अब विधायक और उनके भाई की यूपी छोड़ बाहर जाने की आशंका है।
कानपुर, अमृत विचार। जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी में आगजनी के आरोप में सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा के विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान पर आरोप लगे थे। मामले में एफआईआर होने के बाद से ही दोनों फरार हो गए थे। एसआईटी के गठन के साथ पुलिस की कई टीमें दोनों की तलाश में जुटी है। लेकिन अभी तक पुलिस दोनों का कुछ पता नहीं लगा सकी है।
डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली महिला नजीर फातिमा ने आरोप लगाया था वह परिवार समेत शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। इस दौरान विधायक की शह पर उनके भाई ने आग लगा दी थी। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही विधायक भाई के साथ फरार हो गए थे।
इधर, विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम ने प्रेस कांफ्रेंस कर पति और देवर को निर्दोष बताया था। इसके साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इरफान सोलंकी के आह्वान पर सपा कानपुर के नगर अध्यक्ष और 10 विधायकों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। और पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंप निष्पक्ष जांच की मांग भी की थी।
इधर, चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस विधायक और उनके भाई को ढूंढ़ नहीं सकी है। आशंका है कि विधायक अब भाई समेत यूपी से फरार हो गए है। उधर, विवादित प्लॉट पर आग लगने के मामले में फोरेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है।
