Utpanna Ekadashi 2022: जानिए उत्पन्ना एकादशी की पौराणिक कथा, महत्व और और शुभ मुहूर्त

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है।

Utpanna Ekadashi 2022: मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है। जो लोग साल भर तक एकादशी व्रत का अनुष्ठान करना चाहते है, उन्हें आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी से ही व्रत शुरू करना चाहिए। इस साल उत्पन्ना एकादशी का व्रत 20 नवंबर को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि जो भी व्यक्ति उत्पन्ना एकादशी की पूजा विधिवत् करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की उपासना से विशेष फल मिलता है।

व्रत कथा
सतयुग में एक महा भयंकर दैत्य था। उसका नाम मुर था। उस दैत्य ने इन्द्र आदि देवताओं पर विजय प्राप्त कर उन्हें उनके स्थान से गिरा दिया। तब सभी शंकर जी के पास गए तो उन्होनें विष्णु भगवान के पास मदद मांगने के लिए भेज दिया। तब विष्णु ने देवताओं का मदद के लिेए अपने शरीर से एक स्त्री को उत्पन्न किया। जिसने मुर नामक राक्षस का वध किया। तब विष्णु भगवान ने प्रसन्न होकर उस स्त्री का नाम उत्पन्ना रख दिया। इसका जन्म एकादशी में होने के कारण भगवान विष्णु ने उत्पन्ना को कहा कि आज के दिन जो भी व्यक्ति मेरी और तुम्हारी पूजा विधि-विधान और श्रृद्धा के साथ करेंगा। उसका सभी मनोकामाना पूर्ण होगी और उसे मोक्ष की प्राप्त होगी।

उत्पन्ना एकादशी मुहूर्त
एकादशी तिथि आरंभ: नवंबर19, 2022 को 10:29 AM बजे
एकादशी तिथि समाप्त: नवंबर 20, 2022 को 10:41 AM बजे
पारण (व्रत तोड़ने का) समय: नवंबर 21, 06:40 AM  से 08:47 PM

ये भी पढ़ें : Margashirsha Month Festival List 2022: यहां देखें इस महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट

टॉप न्यूज

अयोध्या में शो-पीस बनीं ओवरब्रिज कैंटीनें: 2 साल से बंद, सेतु निगम-नगर निगम में फंसा पेंच
आज का मौसम : यूपी के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र तक पहुंचा मानसून 
इंग्लैंड दौरे पर दिखेगा युवा भारत का दम: 1 जुलाई से शुरू होगा टी20 का रोमांच, श्रेयस युग की शुरुआत के साथ 15 वर्षीय वैभव पर नजरें
CCTV से लैस होंगे कृषि विश्वविद्यालय के सभी छात्रावास, कुलपति ने सभी वार्डन को छात्रों से नियमित दो घंटे करें काउंसिलिंग करने के दिए निर्देश
7 जून का इतिहास : महात्मा गांधी ने आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का किया प्रयोग, जानें अन्य घटनाएं