गाजियाबाद: तीन युवकों ने बेजुबान की कर दी बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के इलायचीपुर गांव में कुत्ते को फांसी लगाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दरअसल सोशल मीडिया पर लोमेश प्रधान नामक एक शख्स ने एक वीडियो वायरल किया है जिसमें तीन युवक एक काले रंग के कुत्ते को जंजीर से फांसी लगाते हुए दिख रहे हैं।


यह वायरल वीडियो जनपद के इलायची गांव का बताया जा रहा है। पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वैसे ही सक्रिय हो गयी तथा प्रकरश को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक देहात डॉ. इरज राजा का कहना है कि मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र की एक कुत्ते के साथ क्रूरता करने की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। पशु मालिक ने बताया कि कुत्ता बीमार था। घटना/वायरल वीडियो के संबंध में पशु मालिक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। कठोर कार्यवाही की जायेगी।  

संबंधित समाचार