पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2022: पप्पू की पार्टी के प्रत्याशियों ने जमीन में लेटकर लड़कियों के छुए पैर, वोट मांगने का अनोखा वीडियो वायरल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2022 में वोट के लिए पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी लड़कियों के पैर छूकर वोट मांगते नजर आ रहे हैं। उसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पटना। पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2022 में वोट के लिए पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी लड़कियों के पैर छूकर वोट मांगते नजर आ रहे हैं। उसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को वोट मांगते हुए देखा जा सकता है क्योंकि वे छात्राओं का आशीर्वाद और वोट लेने के लिए उनके पैर छूने से थोडा भी कतरा नहीं रहे है।

वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि उम्मीदवार फर्श पर लेटकर महिलाओं के पैर छू रहे हैं। ये एक वोट मांगने का नायब तरीका सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है।

ये भी पढ़ें : गुजरात चुनाव: सूरत में मोदी-मोदी के नारे और काले झंडे से ओवैसी का स्वागत, बोले- क्या मैं भड़काऊ भाईजान हूं? केजरीवाल को बताया छोटा रिचार्ज

संबंधित समाचार