विद्युत विभाग का कारनामा: 10 साल पहले मर चुके व्यक्ति के नाम भेजा बिल वसूली का नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। अपनी कार्यशैली के लिए बदनाम विद्युत विभाग का एक और चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। बिना विद्युत कनेक्शन लिए ही 10 वर्ष पूर्व मृतक हुए व्यक्ति के नाम विद्युत विभाग ने 19610 रुपए वसूली का नोटिस भेजा है। 

मामला विकास क्षेत्र त्रिवेदीगंज अंतर्गत ग्राम तेजवापुर का है। इस गांव के निवासी राजाराम पुत्र लाला का वर्ष 2012 में निधन हो गया था, मृत्यु के उपरांत वर्ष 2001 में उनके पुत्रों ने राजा राम के नाम से चल रहे विद्युत कनेक्शन का विच्छेदन करा दिया था। 

जिसका प्रमाण पत्र भी विद्युत विभाग द्वारा जारी कर दिया गया था, लेकिन विद्युत विभाग ने मृतक राजाराम के नाम से नोटिस जारी करते हुए बकाया के भुगतान के लिए रिकवरी आदेश उनके पुत्रों के पास भेजा है।

 यह विषय एसडीओ हैदर गढ़ से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि पूर्व में राजा राम के नाम से जारी किया गया विद्युत विच्छेदन प्रमाण पत्र विभाग को उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया त्रुटि बस नोटिस पहुंच गई होगी।

संबंधित समाचार