कासगंज : संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से डॉक्टर घायल, मुकदमा दर्ज नहीं 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

थाना ढोलना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर के समीप निजी क्लीनिक संचालक डॉक्टर गोली लगने से घायल हुआ है

कासगंज, अमृत विचार। थाना ढोलना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर के समीप निजी क्लीनिक संचालक डॉक्टर गोली लगने से घायल हुआ है। डॉक्टर के हाथ में गोली लगी है। घायल को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है। मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस घटना को प्रथम दृष्टिया संदिग्ध मान रही है। 

रविवार रात साढे आठ बजे ढोलना-गंगीरी रोड स्थित मोहम्मदपुर गेट के निकट मां भगवान देवी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सुरेंद्र सिंह लोधी गोली लगने से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही ढोलना के इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह गिरि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर को अलीगढ़ रेफर किया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोगों का मानना है कि डाक्टर अपनी पत्नी प्रीति से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। संभवत: घटना के पीछे पत्नी का हाथ है। जबकि कुछ लोगों का मनना है कि डाक्टर ने दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। 

अजीत सिंह चौहान (सीओ सिटी) ने बताया कि डॉक्टर गोली लगने से घायल हुआ है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है, लेकिन प्रथम दृष्टिया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें : बरेली: तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे पोल से टकराई, एक की मौत, तीन घायल

संबंधित समाचार