अयोध्या : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मिल ने शुरू की गन्ना पेराई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रुदौली, अयोध्या। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की रौजागांव यूनिट में वैदिक मंत्रोचार के साथ पेराई सत्र का शुभारंभ कर दिया गया। अयोध्या के आचार्य पंडित रामोज चतुवेर्दी के नेतृत्व में अन्य आचार्यों द्वारा वैदिक पूजा पाठ संपन्न कराया गया।
 
गन्ना किसानों सहित उपस्थित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों,  मिल अधिकारियों व कर्मचरियों ने डोंगे में गन्ना डाल कर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, विधायक बीकापुर डॉ. अमित सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी स्वप्निल यादव तथा तहसीलदार प्रज्ञा सिंह उपस्थित थे।

पेराई सत्र के शुभारंभ पर इकाई प्रमुख सुधीर कुमार, महाप्रबन्धक (गन्ना) इकबाल सिंह, उप महाप्रबंधक (यान्त्रिकी) उमेश चन्द्र शर्मा, उप महाप्रबन्धक (उत्पादन) प्रदीप कुमार, सहा महाप्रबन्धक (गन्ना) हरदयाल सिंह, प्रदीप कुमार, विकास सिंह, अजीत राय व सभी विभागों के विभागाध्यक्ष अधिकारी एवं कर्मचारीगण पूजा में उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार