नैनीताल: तेंदुए ने महिला को किया लहूलुहान, अन्य महिलाओं की बहादुरी से बची जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। क्षेत्र में लगातार तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार दोपहर तीन बजे करीब घात लगाए बैठे तेंदुए ने जंगल घास काटने गई महिला पर हमला बोल दिया।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर तीन बजे चापड़ निवासी मोहन चंद्र उप्रेती की पत्नी कमला उप्रेती अन्य महिलाओं के साथ रोपा रोड के समीप घास काटने गयी थी तभी अचानक घात लगाए बैठे तेंदुए ने महिला पर हमला बोल दिया और महिला को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। घायल महिला की चीख सुनकर अन्य महिलाएं भागती हुई बाघ की ओर गई तो बाघ महिला को छोड़ गया। जिसके बाद आनन-फानन में महिलाएं घायल को अस्पताल लेकर पहुंची जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

वहीं पूर्व सरपंच तारा भंडारी द्वारा तत्काल वन विभाग के रेंजर को सूचित किया गया और पिंजरा लगाने की मांग की गयी है। कहा कि अगर पिंजरा नही लगाया जाता है समस्त गांवासियों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा । 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव